LORD SURYA 21 NAMES FOR WEALTH AND HEALTH
LORD SURYA 21 NAMES RARE KNOWN AS STAVARAJ FOR WEALTH AND HEALTH भगवान सूर्य नारायण के इक्कीस नाम इस प्रकार हैं - 1) विकर्तन ( विप्पतिओं को काटने तथा नष्ट करने वाले) 2) विवस्वान (प्रकाश रूप) 3) मार्तंड (जिन्होंने अंड में बहुत दिनों निवास किया) 4) भास्कर 5) रवि 6) लोकप्रकाशक 7) श्रीमान 8) लोक चक्षु 9) गृहेश्वर 10) लोक साक्षी 11) त्रिलोकेश 12) कर्ता 13) हर्ता 14) तमिस्त्रहा (अन्धकार को नष्ट करने वाले) 15) तपन 16) तापन 17) शुचि ( पवित्रतम) 18) सप्ताश्ववाहन 19) गभस्तिहस्त ( किरणे ही जिनके हाथ स्वरुप हैं ) 20) ब्रह्मा 21) सर्वदेवनमस्कृत। भगवान सूर्य कहते हैं कि यह इक्कीस नाम मुझे बहुत प्रिय हैं। यह स्तव राज के नाम से प्रसिद्ध हैंं। यह स्तव राज शरीर को निरोग बनाने वाला, धन की वृद्धि करने वाला, यश प्रदान करने वाले हैं। ब्रह्मा जी के मानस पुत्र मरिचि की संतान कश्यप ऋषि की पत्नी अदिति के पुत्र के स्वरूप सूर्य़ नारायण के रूप में प्रकट हुए। प्रात: काल में ऋगवेद, मध्यकाल में यजुर्वेद, सन्ध्या काल में सामवेद इनकी स्तुती करते हैं। चन्द्रमा ग्रह नक्षत्र तथा तारागनों में सूर्य नारायण का ही प्रकाश है